Dark Mode
श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव शोभायात्रा 24 को

श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव शोभायात्रा 24 को

सीकर। शेखपुरा स्थित झूलेलाल मन्दिर में विगत16 जुलाई से चल रहे चालीसा महोत्सव का समापन 24 अगस्त को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।सिंधी समाज के उपाध्यक्ष देवीदास केसवानी ने बताया कि 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे गाजे बाजे के साथ भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बड़े तालाब( मारु पार्क)जाएगी।वहां पूजा अचर्ना होगी।25 अगस्त को सुबह हवन तत्पश्चात सर्व सिंधी समाज का आम भंडारा होगा।गौसेविका ज्योति तनवानी ने सभी माताओं व समाज बंधुओं से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारनें का आग्रह किया। इस अवसर पर झूलेलाल चालीसा प्रतियोगिता के विजेताओं 35 बच्चों व गौसेविका ज्योति तनवानी का सम्मान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!