सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का श्री श्याम मंदिर कमेटी ने किया खंडन
खाटूश्यामजी । कस्बे में बाबा श्याम के सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर पट बंद होने के बाद लोगों के कयासों लगा रहे थे कि बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले के बाद एक बार फिर बाबा श्याम के पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही है।श्री श्याम मंदिर कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा की बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले के बाद भी बाबा श्याम के लगातार दर्शन जारी रहेंगे।श्रद्धालुओं को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन व श्री श्याम मंदिर कमेटी का दर्शन व्यवस्था में सहयोग करते हुए अधिकारिक सूचना को ही सही माने अफवाह ना फैलाएं।