Dark Mode
श्री चारभुजा क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन का हुआ शुभारंभ

श्री चारभुजा क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन का हुआ शुभारंभ

बिजोलिया। उदपुरिया गाँव में श्री चारभुजा क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का उद्धघाटन भाजपा नेता संजय धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में फ़ीता काटकर किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज गोधा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की । आयोजक मंडल ने बताया कि टूर्नामेंट में 24 टीमे भाग ले रही है , टूर्नामेंट का धाकड़ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,कोटा स्पान्सर बना है । रविवार को पहला मैच श्री चारभुजा टीम लक्ष्मीनिवास एवं श्री विनायक मंडल गणेशपूरा के बीच खेला गया, जिसमे विनायक मण्डल गणेशपूरा विजेता रही । विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार व ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 41 हजार व ट्रॉफी दी जाएगी । प्रतियोगिता के शुभारंभ में शिव चंद्रवाल,भाजपा मंडल महामंत्री बिट्ठल तिवाड़ी,मण्डल उपाध्यक्ष हीरा सिंह सोलंकी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य कमलेश कोली , मुकेश धाकड़,पूर्व उप सरपंच रमेश किराड़,ओम धाकड़ सहित आयोजनकर्ता मांगीलाल कराड़,भगवान लाल शर्मा,शिवदयाल काका,सोहन कराड,साँवरिया,सुरेश,महेंद्र कराड मनीष शर्मा सहित सैकडो ग्रामीण मोजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!