वार्ड 58 की मुख्य सड़क का श्री गणेश
मदनगंज किशनगढ़. वार्ड 58 स्थित शांति कॉलोनी की सड़क का उद्घाटन हुआ। सभापति दिनेश सिंह राठौड़ के मुख्य अतिथि में नवीन सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। सड़क के कार्य निर्माण उद्घाटन से पहले सभापति दिनेश सिंह राठौड़ ने समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्ड वासियों को दी भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। भाजपा के स्थापना दिवस एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पार्षद हिम्मत सिंह शेखावत ने अपने वार्ड की नवीन सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करवाया। वहीं वार्ड वासियों ने स्वागत दिनेश सिंह राठौड़ एवं पार्षदों का सफाई माला अर्पण कर स्वागत किया। वार्ड वासियों ने सभापति दिनेश सिंह राठौड़ एवं पार्षद हिम्मत सिंह शेखावत का आभार जताया। इस दौरान शशिकांत पाटोदिया, वेद प्रकाश दाधीचविमल बड़जात्या, मंडल अध्यक्ष दीपेश गुप्ता, सचेतक सुरेंद्र सिंह, पार्षद बलराम सांमरिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी पार्षद मौजूद रहे।