Dark Mode
मोहल्ले में श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महायज्ञ की मीटिंग का आयोजन

मोहल्ले में श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महायज्ञ की मीटिंग का आयोजन

सीकर। झुलेलाल मन्दिर शेखपुरा मोहल्ले में श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महायज्ञ की मीटिंग का आयोजन। लोक कल्याणार्थ श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महायज्ञ के सफल आयोजन शहर में 20 से 28 सितंबर तक होने वाले हेतु झुलेलाल मन्दिर में श्री करणी माता गौशाला,पालवास के संत श्री चंदमा दास जी महाराज के सानिध्य में मीटिंग की गयी।सिंधी समाज की गो सेविका ज्योति तनवानी ने बताया की महाराज जी झूलेलाल मन्दिर में पधारने पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा,दुपट्टा व माल्यापर्ण करके भावभीनी स्वागत किया गया।श्री चंद्रमा दास महाराज जी ने झूलेलाल भगवान को माल्यापर्ण व नतमस्तक करके आशीर्वाद लिया। संत जी द्वारा गौमाता व महायज्ञ की महिमा का बखान किया गया।कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सोनु भैया द्वारा ट्टआज हमारे यहाँ सन्त आए हैंभजन की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर देवीदास केसवानी,राजेश थावानी,कन्हैयालाल सेजवानी, श्रीचंद थधानी,वासु नारवानी,राम केसवानी,लेखराज,दौलत,विनोद,प्रमोद,अशोक,ओम प्रकाश,केशव,पिरु,दिलीप, हरीश, जया,विधा,पूजा,सरिता,कविता नैंना,सहित समूचा सिन्धी समाज व सर्व धर्म प्रेमी उपस्थित हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!