Dark Mode
हनुमान जन्मोत्सव पर श्री लंकापुरी बालाजी धाम की निकली निशान यात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर श्री लंकापुरी बालाजी धाम की निकली निशान यात्रा


सीकर ।  फतेहपुरी गेट स्थित लंकापुरी बालाजी धाम की हनुमान जन्मोत्सव पर पीठाधीश्वर नंदकिशोर जी के सानिध्य में भव्य निशान यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई निकली जिसमें समिति की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया निशान यात्रा की कल्याण जी के मंदिर महंत विष्णु शर्मा ने महाआरती की,जगह जगह पुष्प वर्षा की गई तथा बैंड बाजे व रथो के साथ निशान यात्रा मे भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। मंत्री रामअवतार कलावटिया ने बताया निशान यात्रा मंदिर में पहुंचने पर महा आरती की गई तत्पश्चात सभी को प्रसाद दिया गया शाम के समय भजन संध्या मे अमित खंडेलवाल व हरियाणा की अंजू शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी।
सिद्ध पीठ फतेह बालाजी धाम पुराना दूजोदगेट में हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज की ज्योत लेकर शृंगार किया गया। सायंकाल में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ में सैकड़ों भक्तों ने भगवान को पाठ सुनाया। देर रात तक भक्तों का भगवान के मंदिर में प्रसाद लेने का सिलसिला जारी था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!