श्री रणछोड़ धाम विकास समिति ने किन्नर समाज की शोभायात्रा का किया स्वागत
धौलपुर। रणछोड़ नगरी धौलपुर में प्रथम बार आयोजित अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन की शोभायात्रा का रणछोड़ धाम विकास समिति के सदस्यों ने हनुमान तिराहे पर फूलमालाओं के साथ नमकीन छाछ और बिसलेरी पानी की बोतलों से भावभीना स्वागत किया। साथ ही सम्मान पत्र प्रदान कर रणछोड़ नगरी में पधारने पर स्वागत किया गया।
किन्नर शोभायात्रा मे हनुमान तिराहा स्थित श्री नुमान मंदिर पर चांदी के मुकुट के साथ 31 किलो के घंटा एवं ध्वज चढ़ाया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया जिसमें समिति सदस्य दुर्गाशरण दुबे , बिनोद रावत , हरीबाबू , नरेश अग्रवाल , विशम्बर दयाल शर्मा , राजा भैया , केशव गर्ग , जगत सिंह यादव , हंसू बंसल सैयां , अशोक पटेल , पंकज अग्रवंशी , मनोज अग्रवाल , सुनील कोठारी , महेश मंगल , अशोक सिकरवार , पवन जैन और महिला शाखा से कल्पना शर्मा और शशि त्यागी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।