श्री शनि जयंती समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
बूंदी। हर वर्ष की भांति इस बार भी शनि जयंती को बड़े ही हर्षोलास से मनाया गया। शनि जयंती व जन्मोत्सव शुक्रवार को जंगम की बगीची स्थित शनि मंदिर पर बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर जंगम की बगीची को वंदरवाल ,फूल मालाओं के साथ लाइट डेकोरेशन आदि से सजाया गया। आश्रम से जुड़े राजकुमार दाधीच व मन मोहन अजमेरा ने बताया कि शनि मंदिर व जुना अखाड़ा जंगम की बगीची के महंत बाल योगी संत देवेंद्र गिरी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को प्रातः शनि देव का पूजन किया महंत देवेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि सवेरे से ही भक्तो का आना शुरु हो गया था। दिनभर शनि देव की पूजा अर्चना चली दोपहर 2 बजे शनिदेव का पंचामृत स्नान कर महा अभिषेक किया। शनि शीला पर मंत्रोच्चारण के साथ तेलाभिषेक किया पंचमुखी हनुमान जी की पूजा अर्चना की महादेव का भी पूजन हुआ,सभी भक्तो के सानिध्य में दोपहर 3 बजे एक दिवसीय पंच कुंडीय महारुद्र यज्ञ पंडित राधेश्याम गौतम के सानिध्य में हवन करवाया। सांय काल 6 बजे शनिदेव की विशाल महाआरती की गई। इस अवसर पर जयंती से जुड़े राजकुमार दाधीच,मनमोहन अजमेरा, अनिरुद्ध सिंह ,एडवोकेट संजय शर्मा, प्रदीप जोशी, अशोक नेनावां, मुकेश दाधीच, पुरूषोतम पारीक, राजेश खोईवाल, दीपक अजमेरा, मेघानाद दाधीच, आशीष गुप्ता, महावीर पारीक, नन्दकिशोर राठौर, जगदीश गोस्वामी, सत्यवान शर्मा, प्रदीप शंकर झां, नवल राठौर, सत्यनारायण चितोड़ा, भेरूलाल गोस्वामी, बाबू गोस्वामी, पप्पू लाल बागड़ी, जगदीश वर्मा, प्रकाश, दीपक,अशोक वैष्णव,राजेंद्र पुरी सहित कई भक्त उपस्थित रहे।