कारोला में श्रीशिव गोरक्षनाथ गौशाला का शुभारंभ
टोंक । ग्राम कारोला में श्रीशिव गोरक्षनाथ गौशाला का शुभारंभ किया गया। श्रीशिव गोरक्षनाथ गौशाला के मुख्य अतिथि रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान रहे। अकबर खान का गौशाला समिति द्वारा माला पहनाकर व साफा बँधवाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने गौ-भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा हैं कि इन युवाओं द्वारा गौ-शाला के संचालन का जज़्बा दिखाया हैं, वह क़ाबिले तारीफ़ है। अकबर खान ने इस आयोजन के लिए अनिल राना, छोटू योगी, विजय महावर एवं मनीष योगी को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ खांन आदि मौजूद रहें।