 
                        
        श्री विजयनगर हुक्मनामा समाचार *विधायक ने दी कक्षा कक्ष की सौगात
श्री विजयनगर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 7 BLD में आज स्थानीय विधायक बलबीर सिंह लूथरा पहुंचे। विद्यालय में पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया। ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय में भौतिक सुविधाओं की कमी के बारे में विधायक को अवगत कराया। जिस पर विधायक लूथरा ने अपने विधायक कोष से 5 लाख की लागत के कक्षा कक्ष की घोषणा की। साथ ही विधायक ने कहा कि समय-समय पर विद्यालय को और भी बजट दिया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच प्रलाहद सिंह राठौड़, कृष्ण सिद्ध, नत्थू सिंह ,भूपेंद्र सिंह ,रोशन सिंह ,डॉ अशोक  कुमार, एसडीएमसी अध्यक्ष महावीर प्रसाद, सेवानिवृत्त कृषि पर्यवेक्षक पूर्णचंद, कृष्ण लाल मनीराम कुलड़िया, शैलेंद्र झोरड़, बबलू तथा विद्यालय स्टाफ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ की ओर से विधायक का साफा पहनाकर स्वागत किया गया विधायक ने सभी ग्रामीणों का धन्यवाद किया
     
                                                                        
                                                                    