Dark Mode
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ

भुसावर. कस्बा के कुंडा स्थित बौहरा कृषि फार्म पर आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा यूको बैंक स्थित कॉलोनी से शुरू हुई। जिसका शुभारंभ कपूरचंद शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कस्बा में बैंड बाजों के साथ निकली मंगल कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।कलश यात्रा का  भव्य स्वागत पुष्प वर्षा करते हुए  जलपान के साथ स्वागत किया गया। मंगल कलश यात्रा हिंडौन सड़क मार्ग, कानूनगो मोहल्ला, पुरानी अनाज मंडी, कुंडा रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। कथा व्यास पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि भागवत प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक श्रवण करवाई जाएगी वही कार्यक्रम का समापन 21 मई 2023 रविवार को हवन एवं भंडारे के साथ होगा इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन कमेटी सदस्य सुनील अवस्थी, अनिल अवस्थी एवं राकेश सहित सभी का सहयोग रहा! 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!