Dark Mode
राम धाम आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

राम धाम आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

 
 
चाकसू  . रामधाम आश्रम तामडिया में गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा के समापन के साथ धन्नापीठाधीश्वर स्वामी बजरंग देवाचार्य महाराज का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वही इस दौरान पूरे रामधाम आश्रम को रंग बिरंगे फूलों एवं गुब्बारों से सजाकर श्रद्धलुओं ने हर्षोल्लास के साथ भजन कीर्तन कर गुरूदेव का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वही इस दौरान रेवासा धाम के अग्रपीठाधीश्वर राघवाचार्य, त्रिवेणी धाम से खोजी द्ववाराचार्य रामरिछपाल देवाचार्य,छवीलेश्वरदास,काला कोटा से बलदेवाचार्य महाराज,गलता गेट से सीयारामदास,मनोहरदास,रामचरणदास सहित अन्य विभिन्न प्रान्तों के मण्डलेश्वर एवं महामण्डलेश्वरों सहित अन्य सन्त समाज की विभूतियां मौजूद  रहीं। इसके साथ ही अमृत महोत्सव पर धन्नापीधाधीश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं महाराज की दीर्घायु की मंगल कामना के लिए हरियाणा,चंडीगढ़,पंजाब,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,गुजरात एवं राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने रामधाम आश्रम में पहुंचकर धन्नापीठाधीश्वर की चरण वंदना की।अमृत महोत्सव के समापन पर लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।जिसमें मौजूद सभी श्रद्धलुओं एवं आसपास के गांवों के लोगों ने पतंग प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील,जयपुर जिला प्रमुख रमा चौपड़ा,चाकसू प्रधान उगन्ता चौधरी, राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड सदस्य सीताराम नेहरू,महेंद्र चौधरी,रमेश कूलवाल,चन्द्रप्रकाश बड़गोती, शंकर बाबा,गिरिराज मोदानी, हरीराम बराला सहित अन्य समाजसेवी व प्रतिष्ठित लोग  और भी साथ में मौजूद रहे है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!