‘‘उत्पत्ति दिवस’’ मनाया श्रीमाहेश्वरी समाज ने
टोंक । श्रीमाहेश्वरी समाज द्वारा सोमवार को ‘‘उत्पत्ति दिवस’’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माहेश्वरी समाज टोंक के अध्यक्ष डॉ. राजेश मालपानी ने बताया कि इस मौके पर भगवान महेश की शोभायात्रा पुरानी टोंक स्थित श्रीमदन मोहन जी महाराज के मंदिर से यज्ञ के बालाजी स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन तक निकालकर भगवान भोलेनाथ की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नृत्य एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें इसकी टोपी उसके सर एवं देवरानी-जेठानी आदि आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर महामंत्री महेश जाजू, कोषाध्यक्ष सुनील बाहेती, संरक्षक भगवान दास अजमेरा, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, सुरेश काहलया, राजू मूंदड़ा, महिला मंडल से महिला अध्यक्ष हेमलता तोषनीवाल, मंत्री संतोष जाजू, कोषाध्यक्ष पूजा मूंदड़ा, रेखा जाजू एवं चंपा देवी जाजू आदि उपस्थित रहे।