श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने सौंपा उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन
मेहंदी नगरी सोजत को जिला बनाने की मुख्यमंत्री से की मांग
सोजत। श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य जनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर सोजत को जिला बनाने की मांग की। नगर मे श्रीमाली ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जन शुक्रवार को सोजत को जिला बनाने के लिए नारे लगाते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे तथा सोजत को जिला बनाने के लिए अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं रामलुभाया चेयरमैन नवजिला गठन समिति के नाम उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ की मार्फत ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन देने वालों में बुढायत माता व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, श्रीमाली ब्राह्मण महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास.विजय प्रकाश श्रीमाली , धर्मेंद्र व्यास, बुढायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र श्रीमाली, लक्ष्मीनारायण जोशी श्याम लाल व्यास अशोक शर्मा , कांग्रेसी नेता पुनीत दवे , जनार्दन दवे , राजेंद्र जोशी, जगदीश व्यास, रितिक जोशी, धीरेन्द्र व्यास,अश्विनी कुमार जोशी.देवी शंकर .नारायण लाल जोशी,. जगदीश नारायण श्रीमाली सुरेश अवस्थी भंवर लाल व्यास , अशोक त्रिवेदी, जमना शंकर,राजेश,आनंद भाटी श्याम शर्मा प्रेम शंकर .अरविंद नारायण श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे। इन लोगों ने सोजत को जिला बनाओं नारे लगाते हुए ज्ञापन दिया।