Dark Mode
श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने किया शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला का स्वागत

श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने किया शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला का स्वागत


बीकानेर। शिक्षा डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि श्रीमाली समाज वैदिक संस्कृति का संरक्षक और संवाहक है। आज के दौर में ऐसे प्रयासों की महती आवश्यकता है।
शिक्षा मंत्री बेनीसर बारी के बाहर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत ट्रस्ट की ओर से शनिवार देर रात आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
शिक्षा मंत्री द्वारा विधायक कोष से यहां वैदिक पाठशाला और सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपए की स्वीकृति दिए जाने पर ट्रस्ट द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। शिक्षा मंत्री ने यहां 9 लाख रुपए और दिए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वैदिक परंपराओं को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाना जरूरी है। श्रीमाली ब्राह्मण समाज यह कार्य बेहतर तरीके से कर रहा है।
इस दौरान ट्रस्ट द्वारा श्रम सलाहकार मंडल के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, महाराष्ट्र साहित्य अकादमी की सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार सुधा श्रीमाली, राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार चंद्र प्रकाश श्रीमाली और वरिष्ठ इतिहासकार जानकी नारायण श्रीमाली का सम्मान भी किया गया। वहीं समाज से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपेंद्र शर्मा, राजेश श्रीमाली और मदन मोहन ठाकुर का विशेष सम्मान इस दौरान किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत के अध्यक्ष रतनलाल श्रीमाली, कपिल श्रीमाली, श्यामसुंदर श्रीमाली, संजय श्रीमाली, योगेंद्र श्रीमाली, मनमोहन दवे, शरद कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!