श्रोतव्यं खलु वृध्दानामिति शास्त्रनिदर्शनम् _ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुनील दत्त
बयाना । मित्र भारत समाज संस्थान के द्वारा गांव मुर्रकि में कृष्णा वृद्धाश्रम के उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुनील दत्त ने कहा कि वृद्धों की बात सुननी चाहिए ऐसा शास्त्रों का कथन है, वृद्धाश्रम एकल परिवार प्रणाली के कारण पनपी व्यवस्था है। पारिवारिक उपेक्षा, बेहतर अवसरों की तलाश में बच्चों के प्रवासन/पलायन से परिवारों के विघटन और शिक्षा, प्रौद्योगिकी आदि के मामले में नई पीढ़ी के साथ तालमेल बिठा सकने में असमर्थता जैसे कारक वृद्ध व्यक्तियों को वृद्धाश्रम की सहायता लेने को विवश करते हैं, जहाँ वे अपने जैसे अन्य लोगों के साथ रह सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्रकुमार हर्ष ने कहा कि यह संस्थान अब राष्ट्रीय स्तर का संगठन हो गया है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. विष्णुकांत (पुलिस महानिरीक्षक, राजस्थान, जयपुर) ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रेष्ठ संकल्पों कि पूर्ति करने में भगवान भी साथ देता है, जिस भाँति से आज यहाँ वृद्धाश्रम की स्थापना हुई है वो यह सिद्ध करती है कि मन से किए जाने वाले कार्य सफल होते ही हैं।
विशिष्ठ अतिथि भजनलाल शर्मा ने संस्थान के कार्यो की प्रसंशा करते हुए कहा कि निरन्तरता व सक्रियता का ये संगठन सबसे बड़ा उदाहरण है।
इससे पूर्व परम पूज्य स्वामी हरिचैतन्यपुरी जी महाराज के सानिध्य में अतिथियों ने फीता काटकर, भवन शिलालेख का लोकार्पण किया तथा कृष्णा वृदाश्रम के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन किया।
बयाना संस्थान के पदाधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व दुपट्टा पहनकर स्वागत किया।
संस्थान के संस्थापक भगवत कटारा ने अथियो का स्वागत व परिचय देते हुए वृदाश्रम के बारे में विस्तार से बताया।
संस्थान के महामंत्री पवनकुमार पारीक ने संस्थान की गतिविधियों का प्रतिवेदन पढ़ते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रमो से अवगत करवाया। बयाना कृष्णा वृदाश्रम के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने दानदाताओं की सूची पढ़ी।
विशिष्ठ अतिथि मूकेश पार्षद, डॉ लक्ष्मी गुप्ता,महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडबोकेट अनुराधा उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। इस मौके संस्थान के कार्यकारिणी सद्स्य मास्टर राधेलाल शर्मा,किशन चंद गुप्ता,त्रिलोकी उपाध्याय,हेमचंद जैन,विनय अग्रवाल दमदमा,वासुदेव शर्मा,दिनेश बारैठा,चंद्रप्रकाश गुप्ता,अशोक शर्मा सहित,कपूर चंद अरौदा,भगवान स्वरूप दमदमा,राम भाई,मुरारी शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु पारीक ने किया।