बामनवास-खेड़ली में सजेगा श्याम बाबा का दरबार
बामनवास . मुख्यालय बामनवास के खेड़ली गांव में 11 मार्च,शनिवार को सजेगा श्याम प्रभु खाटू वाले का भव्य दरबार। जिसमे श्याम बाबा की विशाल भजन संध्या श्री कृष्ण सुदामा मित्र परिवार जयपुर की तरफ से सप्तम वार्षिक उत्सव भजन संध्या एवं विशाल फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 11 मार्च, शनिवार को खेड़ली में ठाकुर जी के मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित होगा।श्रीकृष्ण सुदामा मित्र परिवार के संरक्षक पवन कुमार ने बताया की इस दिन श्याम बाबा का दरबार बड़े चाव के साथ सजाया जाएगा एवम् श्याम बाबा को अपने भजनों से रिझाने के लिए अक्षिता सिंह राजपूत उज्जैन,मध्यप्रदेश से, राजेंद्र अग्रवाल,सौरव शर्मा जयपुर से,जगमोहन पाराशर राजगढ़ से, रामअवतार शर्मा जयपुर से तथा नितेश शर्मा जयपुर से पधारेंगे और श्याम प्रभु को अपनी मधुर वाणी से रिझायेंगे।खेड़ली में आयोजित कार्यक्रम में अजय म्यूजिकल ग्रुप जयपुर की और से सुरीली प्रस्तुति होगी। संरक्षक पवन कुमार ने बताया कि इसमें आसपास के सभी श्याम प्रेमी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे एवं श्याम प्रभु का दीदार करेंगे।