Dark Mode
जयकारों के साथ रवाना हुई श्याम बाबा की पदयात्रा।

जयकारों के साथ रवाना हुई श्याम बाबा की पदयात्रा।

 
 
 
आंधी तहसील अधीनस्थ बिरासना गांव से शनिवार को खाटूश्याम के लिए श्याम बाबा की 20 वीं पदयात्रा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से ध्वज पूजन कर जयकारों के साथ रवाना हुई। श्याम भक्त सीताराम बंदावला और रामावतार शर्मा ने बताया की यात्रा रवानगी से पुर्व बाबा श्याम की भव्य झांकी सजाई गई। श्याम बाबा के ध्वज का वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन किया गया। इसके बाद गांव के तेजाजी महाराज के थान श्याम मंदिर से यात्रा रवाना हुई। जगह-जगह पदयात्रा का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान भक्त डीजे पर बाबा श्याम के भजनो पर नाचते गाते हुए नजर आए। इस अवसर पर *हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा* बाबा के उद्घोष से पूरा वातावरण श्याम के रंग में रंग गया। यह ध्वज  एकादशी के दिन बाबा श्याम के चढ़ाया जायेगा। समिति के लोगो द्वारा पदयात्रियों की रास्ते में जगह-जगह पर ठहराव की व्यवस्था की गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!