श्याम बाबा की निशान यात्रा नवलगढ़ से रवाना
नवलगढ़. श्याम मित्र मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खाटू श्याम बाबा की पैदल निशान यात्रा आज रवाना हुई पैदल यात्रा का स्वागत नवलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष शोएब खत्री, नवलगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, रविंद्र पुरोहित, अनु महर्षि, पार्षद अनिल शर्मा,तथा गणमान्य लोगों ने जगह-जगह फूलों से स्वागत किया प्रातः 9:00 घेर के मंदिर से शुरू हुई यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई मुरारका हाउस पहुंची जहां यात्रियों को दोपहर का भोजन कराया गया तथा दोपहर 3:30 नवलगढ़ से खाटू श्याम के लिए रवाना हुई यह यात्रा दशमी को खाटू श्याम पहुंचेगी तथा ग्यारस को सुबह बाबा के दरबार में नवलगढ़ से गए निशानों को चढ़ाए जाएगा यात्रा रात्रि विश्राम सीकर तथा अगले दिन रानोली में करेगी श्याम मित्र मंडल के सदस्य देवी दत्त मुरारका ने बताया कि लगभग 56 वर्षों से बाबा श्याम के दरबार में हर वर्ष नवलगढ़ से पैदल जत्था बाबा का निशान लेकर जाता है तथा बाबा को निशान अर्पित कर देश प्रदेश में शहर की खुशहाली की कामना करता है गौरतलब है कि पैदल यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं की संख्या वह बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है