Dark Mode
डूंडलोद में श्याम बाबा की निकली शोभायात्रा,

डूंडलोद में श्याम बाबा की निकली शोभायात्रा,

नवलगढ  क्षेत्र के डूंडलोद में श्याम मंदिर के तत्वावधान में चल रहे श्याम महोत्सव के तहत मेले में श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे महिलाओं 551 कलश के साथ कलश यात्रा निकाली।कलश यात्रा में भक्तिमय धुन पर महिलाएं झूमती नजर आई। शोभा यात्रा में आगे आगे घोड़ो पर भी सजीव झांकिया चल रही थी। शोभायात्रा में नाचने वाले ऊंट, घोड़े मुख्य आकर्षण केंद्र थे। शोभायात्रा श्याम मंदिर परिसर से रवाना हुई जो गाँव के मुख्य मार्गों स होते हुए श्याम मंदिर पहुँची।
शोभायात्रा में सजीव झांकी प्रतियोगिता व ढफ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शोभायात्रा यात्रा में 15 झांकिया व 7 ढफ पार्टियों ने भाग लिया। शोभायात्रा में पहला,दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली झांकी व ढफ पार्टियों को श्याम विधा निकेतन परिसर में पृस्करत किया। पुरस्कार समान समारोह में समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी डूंडलोद निवासी सिंगापुर प्रवासी सुभाष कौशिक थे अध्यक्षता ठाकुर आंनद सिह ने की। विशिष्ट अतिथि गिरधारी लाल इन्दोरिया,डॉ. दयाशंकर जागिड़,नवलगढ़ नपा उपाअध्यक्ष कैलाश चोटिया,सुमन कुल्हरी,डॉ.वीरपाल सिह शेखावत,ताराचंद डोटासरा,रघुवीर यादव,डॉ. विजय यादव, भास्कर दुलड़,राम रतन पारीक,मंचथ बतौर अथिति मौजूद रहे।
रामगोपाल भूत, डॉ. केडी यादव ने अथथियो का स्वागत किया।
मुकेश पारीक व अनिल शर्मा ने मंच का संचालन किया।
झांकी प्रतियोगिता में पहला अष्ट
विनायक धाम डूंडलोद दूसरा पोदार बीएड कालेज नवलगढ़ तीसरा डूंडलोद विधापीठ डूंडलोद ने प्राप्त किया। ढफ प्रतियोगिता पहला कानोडिया बीएड कालेज मुकुंगढ़ दूसरा कुनणी देवी बीएड कालेज तीसरा पोदार बीएड कालेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुरेश जागिड़,जितेंद्र सिंह निर्वाण,हेमन्त शर्मा,अशोक शर्मा,मदन लाल शेषमा एवं अशोक भेड़ा प्रतियोगिता के निर्याक थे।
रात्रि को डूंडलोद के हिरानाथ शिवधाम गुरुकुल आश्रम के संत जीतनाथ महाराज के सानिध्य में चंद्रमा दास व भगवान दास महाराज ने रात तक भजनों की रस गंगा बहाई। महाआरती में श्रदालुओं ने बाबा श्याम की महाआरती की।
डॉ केडी यादव ने आये हुए अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर सुरेश पूनिया,मनफूल पूनिया, सीताराम जीनगर,हुसैन खान,महेश भूत, बीरबल सिह ढ़ाका, उमाशंकर शर्मा,सहीराम कुमावत,श्रीकांत यादव,सत्येंद्र बुगालिया,मनीष पारीक,नरेश टेलर,सचिन बुटोलिया,धर्मपाल सैनी, मुकेश यादव,सरदार यादव,अभिषेक यादव,सुभाष पारीक,लोकेश पारीक,अशोक भूत,सुरेश नुआवाला, भीमसिंह बड़गुर्जर,दिनेश पारीक,राम रतन, रवि नायक,मनीष कुमावत,नीरज पारीक,बंटी मीणा,देवेंद्र पारीक सहीत बड़ी संख्या में लोगों मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!