Dark Mode
श्याम दिवानों ने भजनों से रिझाया लखदातार को

श्याम दिवानों ने भजनों से रिझाया लखदातार को

सीकर। श्याम दिवानों के संगठन श्रीश्याम बाबा भजन समिति की ओर से मासिक संकीर्तन का आयोजन यहां बद्रीविहार में किया गया। संकीर्तन में श्याम दिवानों ने अपने मधुर भजनों से बाबा को रिझाया। भजनसंध्या में समिति के संस्थापक सचिव श्यामभक्त रामगोपाल गोपी व कार्यकारी अध्यक्ष पवन गिनोड़िया ने श्यामप्रभु की ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भजनों की गंगा प्रवाहित हुई जिसमें रामगोपाल गोपी, अनीता शर्मा,वन्दना राठौड़, शेरसिंह चौहान आदि ने एक से बढकर एक भजन सुनाये जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गये। इस अवसर पर जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, विद्याश्रम की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू लाटा, रविप्रकाश गिनोड़िया, ज्योति तनवानी, दीपा गिनोड़िया, स्नेहलता गिनोड़िया, सरिता पेशवानी,कीर्ति रामवानी,अंजना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्यामभक्तों ने भजनों का आनंद लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!