श्रद्धालुओं के लिए श्याम कुण्ड हुआ खुला
खाटूश्यामजी कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम के पवित्र श्याम कुंड को वार्षिक लक्खी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया था।श्याम कुंड प्रबंधन ने श्रद्धालु की इच्छा को ध्यान रखते हुए बाबा श्याम के पवित्र कुंड को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।इसके साथ ही कोरोनाकाल के दौरान पहले कुंड में पानी नहीं डाला जाता था अब श्याम कुंड में पानी भी डाल दिया गया जिसके कारण अब श्रद्धालु पवित्र श्याम कुंड में चरणामृत लेकर बाबा श्याम के दीदार कर रहे हैं। हालांकि श्याम कुंड प्रबंधन ने श्याम श्रद्धालुओं को चरणामृत लेने के लिए श्याम कुंड में पानी डाला गया है जबकि ज्यादातर श्रद्धालु बाबा श्याम के पवित्र कुंड में स्नान कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं ।