Dark Mode
आयोजित बैठक में सिद्ध को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया 

आयोजित बैठक में सिद्ध को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया 

रतनगढ़. अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की बैठक गुलाराम पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। तहसील अध्यक्ष मदनलाल जाखड़ व मंत्री बिरजूराम खीचड़ ने बताया की  बैठक में किसान सभा के पिछले सत्र में किए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी सत्र के लिए सदस्यता अभियान व संघर्ष के लिए रणनीति की बनाई गई। बैठक में किसानों के लिए बिजली ,पानी ,फसल बीमा क्लेम को लेकर आगामी दिनों में संघर्ष की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया जिसमें कॉमरेड भादर भामू को संयोजक संघर्ष समिति, माननाथ को कार्यकारी अध्यक्ष ,रतनलाल बिजरानिया व महेंद्र बरोड़ को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में एडवोकेट बिशन लाल रुलानिया, पूसाराम कुड़ी, सुरजाराम बलारा,नौरंग सारण, काना राम, केशरा राम, शीशपाल सिंह,रामेश्वर राम, लेखू राम, हरिराम, मोती राम, ओम सिंह, दुला राम,दीपक सिंह रिछपाल दैया आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!