Dark Mode
एनपीएस की राशि की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान का आगाज

एनपीएस की राशि की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान का आगाज

बहरोड़। पेंशन बचाओ संघर्ष समिति एनपीएसईएफआर राजस्थान की प्रदेश स्तरीय आह्वान पर पीएफ आरडीए ने केंद्र सरकार के अधीन राजस्थान के 55 लाख कर्मचारियों की जमा एनपीएस की राशि 41000 करोड रुपए वापस करने एवं पूरे भारत में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अलवर जिले के बहरोड़ व नीमराणा ब्लॉक के सभी कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान में न्यू पेंशन फेडरेशन ऑफ राजस्थान के जिला अध्यक्ष जयद्रथ यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, बहरोड ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह, नीमराणा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील मेहता, कोषाध्यक्ष रामभरोस यादव, सतीश यादव, व्याख्यता सुजान सिंह, विकास कुमार, निरंजन कुमार, मुकेश कुमार, उपप्रधानाचार्य देवेंद्र यादव, वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार, सुनील कुमार, राहुल शर्मा, कनिष्ठ सहायक संदीप ढुंडारिया, अश्विनी यादव, नरेंद्र प्रजापत वीरेंद्र यादव धारा सिंह अंकुश कुमार सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव, नायब तहसीलदार जय सिंह, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दारा सिंह यादव, सरपंच उदय सिंह, नागेंद्र सिंह ने पेंशन हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!