सीकर ने सवाईमाधोपुर को 4-0 से हराकर सेमी फाइनल पहुंची
सीकर । राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में अलवर में 77वीं राज्य सीनियर पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है । जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष बी एल मील ने बताया कि राज्य सीनियर पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में सीकर डी एफ ए ने सवाईमाधोपुर डी एफ ए को 4-0 के अंतराल से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया । जिला फुटबॉल संघ सचिव सुरेंद्र मील और उपाध्यक्ष प्रकाश जांगिड़ ने बताया कि सीकर डी एफ ए की तरफ से कैप्टेन दिनेश भास्कर के नेतृत्व में मैच के दौरान हॉफ टाइम तक सीकर ने दो गोल कर टीम ने शुरुआती बढ़त बना ली थी । हॉफ टाइम के बाद सीकर ने दो गोल और कर बढ़त को चार गोल तक पहुंचा दिया । जबाब में सवाईमाधोपुर एक भी गोल नहीं कर पाई । सीकर की तरफ से खिलाड़ी कृष्ण कुमार ने 3 गोल तथा अशोक कुमार जांगिड़ ने एक गोल कर मैच को एकतरफा बना दिया ।