सीकर: मुख्य अतिथि नागौर सांसद ने कांग्रेस - भाजपा पर साधानिशाना
सीकर। जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काछवा में नवनिर्मित वीर तेजाजी मंदिर पर आयोजित भजन संध्या के कार्यक्रम में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर जनसभा को संबोधित किया l नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हम सब को वीर तेजाजी महाराज के आदर्शों पर चलकर समाज में तेजाजी के त्याग व बलिदान को याद करना चाहिए l तेजाजी महाराज के जीवन से समाज को बहुत कुछ सीखने को मिलता इस दौरान नागौर सांसद ने कांग्रेस, भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा का आलाकमान दिल्ली में बैठे नेता है जबकि मेरे आलाकमान आप लोग हो l राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की टिकट आप लोग घर बैठे ही दे सकते हो दिल्ली ओर नेताओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ते l कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो आपके यहाँ बड़ी बड़ी बातें करते जयपुर जाते ही अशोक गहलोत सचिन पायलट के नारे लगाते तो भाजपा नेता किसी ओर के नारे लगाते l शेखावाटी के लोग हमेशा मजबूत होते आप अपने भाई को मजबूत करोगे तो आपकी अपनी सरकार बनेगी तबही आपको सत्ता का असली सुख मिलेगा l जब किसान कौम की सरकार होगी तो 24 घंटे में किसान क़र्ज़ मुक्त होगा, फरी बिजली मिलेगी,टोल मुक्त राजस्थान होगा,अपराधी राजस्थान छोड़कर भाग जाएंगे,युवाओं को रोज़गार मिलेगा नेताजी ने कहा कि सरकार तो सरकार होती है l पार्टी प्रवक्ता सावरमल मुवाल ने बताया कि नागौर सांसद हनुमान जी बेनीवाल के सीकर की सीमा पर पहुचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ज़िलाध्यक्ष महेन्द्र डोरवाल के नेतृत्व में नेछवा में स्वागत कर डीजे गाड़ियों के क़ाफ़िले के साथ काछवा वीर तेजाजी मंदिर लेकर आए l हनुमान बेनीवाल ने तेजाजी महाराज के दर्शन कर सभी के सुख समृद्धि की प्रार्थन की l मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने हनुमान बेनीवाल का स्वागत किया l इस दौरान काछवा सरपंच रामवतार ,प्रदीप बांगडवा, दिलशुख चौधरी,विजयपाल,अशोक, विकास पचार,हरि नागा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे l