सीकर संभाग व्यापार संघ ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन
सीकर। सीकर संभाग व्यापार संघ की ओर से आज यहाँ दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष राधेश्याम पारीक के सानिध्य में यह समारोह सुभाष चौक स्थित गढ परिसर में अग्रवाल प्रन्यास भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया। प्रारम्भ में पारीक ने सभी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महामंत्री कैलाश स्वामी ने बताया कि इस मौके पर शीतला चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, सुभाष चौक के शिवप्रसाद जालान, चांदपोल व्यापार संघ के अध्यक्ष नाथूराम ओला, दिनेश सक्सेना, ज्योति तनवानी, संध्या अवस्थी, सरिता पेशवानी, बजाज रोड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक कलावटिया, सत्य नारायण पटेल, वल्लभचंद पारीक, रामावतार शर्मा, प्रेम शर्मा, योगश अग्रवाल, बजरंग सैनी, आजाद सिंह, मुकेश अग्रवाल सहित प्रमुख व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।