सीकर संभाग व्यापार संघ ने दी डोटासरा को बधाई
सीकर। सीकर संभाग व्यापार संघ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को विधानसभा चुनाव में शानदार जीत पर बधाई दी है। संघ के अध्यक्ष राधेश्याम पारीक ने बताया कि डोटासरा का सदा ही व्यापारियों के इस संगठन के प्रति सहयोगी रवैया रहा है। इसी कारण लक्ष्मणगढ़ के व्यापारियों ने संघ की अपील पर डोटासरा को भरपूर समर्थन दिया। सीकर संभाग व्यापार संघ के सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों ने भी डोटासरा को बधाई दी।