Dark Mode
जयपुर में शहीद पर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन आज

जयपुर में शहीद पर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन आज

 

 अजमेर से जाएंगे सेंकडों कार्यकर्ता

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक

 
 
अजमेर। आरटीडीसी होटल खादिम में मंगलवार को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने 12 जुलाई को जयपुर में शहीद समारक पर होने वाले मौन प्रदर्शन कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक के दौरान आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि बुधवार 12 जुलाई को जयपुर के शहीद स्मारक पर सुबह 10 से 5 शाम बजे तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राहुल गांधी के समर्थन में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन रखा गया। इस मौन प्रदर्शन में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा भी शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी पार्क से वाहनों के साथ रवाना होंगे। राठौड़ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस मौन प्रदर्शन में हम सभी को ज्यादा से ज्यादा शामिल होना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जयपुर में आयोजित  मौन प्रदर्शन ले जाने संबंधी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जयपुर मौन प्रदर्शन में अजमेर का प्रतिनिधित्व दिखना चाहिए। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि हम सबको मिलकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने हैं और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। दिल्ली से लेकर जयपुर तक कांग्रेस एकजुट है। इसलिए अब हम सब को एकजुट होकर काम करना है और पार्टी को मजबूत करना है। बैठक में दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हेमंत भाटी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में सबसे बड़ी व लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाली है। अब हमें देश में बदलाव लाना है। इसके लिए हम सबको तैयार होना है। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ को आश्वस्त किया कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता निजी वाहनों, कारो व बसों से जयपुर पहुंचेंगे। बैठक में गांधी दर्शन समिति के संयोजक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती, वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेश टंडन, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष फरहान खान, ब्लॉक अध्यक्ष शेलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, निर्मल बेरवाल, पवन ओढ़, पार्षद नोरत गुर्जर, पार्षद सर्वेश पारीक, पार्षद हेमंत जोधा, मंडल अध्यक्ष कमल बैरवा, भंवर सिंह राठौड, गणेश चौहान, हेमंत जसोरिया, तौफीक खान, चितलेश बंसल, राजा जैन, हमीद चीता, निमेश चौहान, पंकज छोटवानी, अजीत खान चीता, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, अजय कृष्ण तेनगौर, ब्यावर की पूर्व सभापति कमला दग्धी, आदि मौजूद रहें।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!