जिले में अवैध मादक पदार्थो के व्यापार पर की गई एक साथ कार्यवाही
टोंक । पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा जिले में चल रहे अवैध हथकढ़ शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दिये गये आदेश पर जिले भर में गुरूवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मेहन्दवास थाना क्षैत्र में थानाधिकारी उदयवीर सिंह द्वारा दो लीटर अवैध हथकढ़ शराब ले जाते हुए पाये जाने पर एक आरोपी अनार सिंह पुत्र मोती सिंह सांसी (52) साल निवासी अलीपुरा थाना मेहन्दवास को गिरफ्तार किया गया है । इसी प्रकार दूनी थाना क्षैत्र में थानाधिकारी दूनी विजय सिंह के नेतृत्व में करीब 400 लीटर अवैध हथकढ़ वाश नष्ट कर रणवीर पुत्र लखमा कंजर (45) साल निवासी कंजर बस्ती दूनी एवं सजनी देवी पत्नि रामस्वरूप कंजर (59) साल निवासी कंजर बस्ती दूनी को 4 लीटर अवैध हथकढ़ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उनियारा थाना क्षैत्र में थानाधिकारी अरविन्द कुमार द्वारा अवैध तीन लीटर हथकढ़ शराब के साथ आरोपी प्रकाश पुत्र फतेह सिंह (26) साल बन्जारा निवासी फुलसागर थाना नगरफोर्ट को गिरफ्तार कर 40 लीटर शराब को नष्ट किया गया। वही थानाधिकारी बरोनी हरीराम ने दो लीटर अवैध हथकढ़ शराब के साथ जेके उर्फ श्रीधर पुत्र राजा उर्फ राजू सांसी निवासी मंडावर को गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ सोप हेमराज मीणा द्वारा अवैध शराब की दस भ_ी सहित एक हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया है, वहीं दो-दो लीटर अवैध हथकढ़ शराब ले जाते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार थानाधिकारी पुलिस थाना पुरानी टोंक द्वारा दो किलो 200 ग्राम अवैध भांग जब्त कर एक आरोपी बाबूलाल पुत्र रघुनाथ रैगर निवासी अन्नपूर्णा डूंगरी को गिरफ्तार किया गया है।