सिन्धी बाल संस्कार शिविर सम्पन्न
सीकर । शेखपुरा स्थित झुलेलाल मन्दिर में सिन्धी समाज,सीकर द्वारा आयोजित 7 दिवसीय सिन्धी बाल संस्कार शिविर का समापन रविवार को सिंधी समाज के उपाध्यक्ष देवीदास केसवानी के सानिध्य में समापन हुआ। शिविर प्रभारी ज्योति तनवानी ने बताया की बच्चो को सर्टिफिकेट दिया गया एवं सिन्धी भाषा,संस्कृति व संत महापुरुषों की जीवनी के बारे में शिक्षा दी गयी। शिविर में प्रतिदिन राम केसवानी,ज्योति तनवानी,स्वाति धीरवानी,कांता मंगनानी ,पिंकी मंगनानी व संध्या अवस्थी जया मगनानी द्वारा सेवाएं दी गयी।