बालोतरा में सिंधी समाज ने मनाया असूचण्ड़ का पर्व
बालोतरा। शहर के नयापुरा स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में सोमवार को असूचण्ड़ का मेला पूज्य सिंधी समाज, सिंधी युवा शक्ति, भारतीय सिंधु सभा व भारतीय सिन्धु सभा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। सुबह 9:30 बजे ध्वजा चढ़ाई, 10 बजे पूज्य झूलेलाल मंदिर में महाआरती की गई। संत प्रमुख व मंदिर कमेटी प्रमुख सुनीता सुखनानी की देखरेख में प्रसादी चढ़ाई गई तत्पश्चात हाथ प्रसादी वितरण की गई।
झूलेलालजी की जगाई ज्योत
शाम 5 बजे स्थानीय सिन्धु पैलेस में पूज्य सिंधी समाज के बाबा साहब बाबूलाल आहुजा, गोरधन मेघनानी, प्रतापमल लालवानी, सिन्धी समाज के पंडित विजय कुमार शर्मा द्वारा झूलेलालजी की ज्योत जगाई गई। तत्पश्चात जोधपुर की कैलाश म्यूजिकल पार्टी द्वारा झूलेलालजी के भजन व पंजड़े में प्रमुख "मुंझी बेड़ी अतहि विच सीर ते..., जिए मुझी सिंध..., पंच सवे जो घोड़ो मुझे लाल जो..., लाल मुझी पत रखिये झूलेलाल लाल..., जय माता दी जय माता दी..., असांजा कारज करने गुरु पड़ आयो आये..., खमा खमा बाबा रामदेव जी..., भजन की सुंदर प्रस्तुतियों के साथ नत्थूमल होतवानी का बहुत सुंदर नृत्य करने से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। महिलाओं द्वारा डांडिया रास की प्रस्तुति दी गई। रात्रि 8:30 बजे तीनों बाबा साहब व पंडित विजय कुमार शर्मा द्वारा पूज्य झूलेलालजी, अम्बे माता की आरती उतारी गई, पल्लव पहना गया। बाद में सभी समाज के सदस्यों ने आम लंगर प्रसादी ग्रहण की।
इन्होंने दी सेवाएं
इस मेले मुख्य रूप से बाबूलाल आहूजा, प्रतापमल लालवाणी, गोरधनदास मेघनानी, नत्थूमल होतवानी, शोभराज लोहानी, राजकुमार छब्बलानी, चंद्रप्रकाश वाटवानी, प्रदीप चंदानी, जीतू छब्बलानी, प्रकाशचंद मनवानी, कन्हैयालाल सोनी, हरीश तोलानी, राजू आहूजा, राजू सोनी द्वारा सेवाएं दी। वहीं साउंड सिस्टम की विशेष सेवाएं विशनदास सुखनानी परिवार द्वारा दी गई।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर संरक्षक गुलाबराय चंदानी, अध्यक्ष वासुदेव बसरानी, उपाध्यक्ष राजकुमार छब्बलानी, उपाध्यक्ष रवि कुमार चंदानी, सचिव बाबूलाल सुखनानी, सहसचिव राजा संगतानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश सोनी, कोषाध्यक्ष इंद्र कुमार बसरानी, स्टोर कीपर नत्थूमल होतवानी, स्टोर कीपर शोभराज लोहानी, ऑडिटर दीपक कुमार सुखनानी, राजकुमार खानचंदानी, सुरेश सुखनानी, नरेंद्र लालवाणी, मोहन लालवाणी, प्रकाश खियानी, किशनलाल पहुवानी, खुशाल धीरवानी, गुरुमुख सुखनानी, महेश कुमार लालवाणी, रामकुमार सुखनानी, रवि संगतानी, मुरलीधर परमार, हरिकिशन सोनी, विक्की लालवाणी, योगेश कुमार सुखनानी सहित समाज के सभी सदस्य मौजूद थे।