सिन्धी मुस्लिम किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हूआ
पीपाड़ शहर . समीपवर्ती तालाब की ढाणी स्थित ईदगाह मेदान मे सिन्धी मुस्लिम किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत सिन्धीपुरा संरपच प्रतिनिधि रमजान खां के मुख्य आतिथ्य मे हूआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खेल को खेल की भावना से खेलते हुए निर्णायक के निर्णय का सम्मान करने का आह्वान भी किया है।वही विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जेठाराम बडियार वहिद भाई पत्रकार सत्यनारायण पारीक बहादुर भाई अजीज भाई सुरत वार्ड पंच फिरोज खां अली भाई सिन्धी व आमदिन सिन्धी ने भी खेलो के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ सभी खिलाड़ियों की होसला अफजाई भी की गई है।आयोजन समिति के अध्यक्ष बहादुर भाई अ जबार मास्टर बाबुदिन उप संरपच छेल मोहम्मद मास्टर मोहनलाल व मिस्त्री अली भाई के सानिध्य में सभी अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया इस प्रतियोगिता में 32 टिमे भाग ले रही है तथा उदघाटन मेच सायरपुरा व सिन्धीपुरा के बीच खेला गया इस दोरान जबार खान बेली खान बाबुदिन शरीफ खान मीर मोहम्मद एसएस फोड फोजी फारुख फिरोज खान इलियास सदीक खान व रफिक खियाणी सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।