Dark Mode
सर यह न्यूज़ दोनों फोटो सहित बढ़िया लगाने की कृपा करें

सर यह न्यूज़ दोनों फोटो सहित बढ़िया लगाने की कृपा करें

 

बाबासाहेब अम्बेडकर की 132 वीं जयंती विशाल रैली निकालकर मनाई गई।

 
 
भोपालगढ़ ।अंबेडकर सर्किल पर संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर का 132 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और विशाल रैली निकालकर  मनाया गया । अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर सर्किल पर जनसभा का आयोजन कर रैली निकाली गई।विधायक पुखराज गर्ग,पूर्व विधायक कमसा मेघवाल,उपखंड अधिकारी ताराचंद वेंकट,तहसीलदार रामेश्वर छाबा, कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी चेयरमैन रामजीवन चोटिया, बीसूका सदस्य शिवकरण सैनी, जयप्रकाश देवड़ा, मंगलाराम दायमा सहित कई जनों ने संविधान निर्माता अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला एवम जयंती पर एक नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया।इससे पहले पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़,नारायणराम जाखड़,मिश्रीलाल मोसलपुरी सहित कई जनों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर पुष्प व माला अर्पित की।सभा के पश्चात मौजूद जन सैलाब अम्बेडकर सर्किल से विशाल रैली के रूप में हीरादेसर चोराया , भाकरी मोहल्ला,तेलियो का गवाड, रेगर बस्ती,मेघवालो का बास,गोदारा चौक,मुख्य बस स्टैंड होते हुए वापिस अंबेडकर सर्किल पर समाप्त हुई।रैली में बाबा साहेब अमर रहे जय भीम के गगन भेदी नारे से गूंजती हुई ,ढोल नगाड़े एवम डी जे के साथ निकली ।इस दौरान आने वाले सभी अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माला एवम फूल चढ़ाए।सभी मेहमानों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया एवम बाबा साहेब की तस्वीर भेंट की गई।वही दूसरी ओर भोपालगढ़ क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर का 132 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्सव के रूप में मनाया गया । विद्यालय परिसर में समस्त अध्यापक गण और विद्यार्थियों ने डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए । वरिष्ठ शिक्षक ओमाराम ने बाबा साहब के विचारों, शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया और विद्यार्थियों को उन विचारों और शिक्षाओं को अपने जीवन में ग्रहण करने के लिए संकल्पित किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य  ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम  आयोजित किए गए। जिसमें सर्वप्रथम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।उसके बाद निबंध लेखन,  फिर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया । इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से उचित पारितोषिक एवम स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता सुनील शर्मा, दिनेश पारीक, ओमप्रकाश , वरिष्ठ अध्यापक रामू राम सोलंकी, रमजीराम पटेल , सोहनराम लेगा, ओमाराम , रामनिवास जाट, बाबुलाल ,धर्मेंद्र सैन, राजूराम मेघवाल, प्रेमाराम सैनी,हरेंद्र खीचड़, महेंद्र , श्रवणकुमार लाइब्रेरियन दिनेश कुमार लैब असिस्टेंट मंगल पड़ियार, रामदेव, अनिल कुमार, राजूराम व ओमप्रकाश बामणिया आदि गणमान्य मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!