Dark Mode
सिरोही : भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई

सिरोही : भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही ने गुरुवार को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी  की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाकर उन्हें याद किया।इस दौरान 'जय जवान, जय किसान' का नारा देने वाले शास्त्री जी के योगदान को भी स्मरण किया गया। इस अवसर पर जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के साथ-साथ दबे-कुचले और दलित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को आदर्श बताते हुए कहा कि हमें दोनों नेताओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।आज महात्मा गांधी के जन्म-दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहिसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी  ने एक अहिसक प्रतिरोध अपनाया और अत्यधिक धैर्य के साथ औपनिवेशिक ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सबसे आगे रहे तथा देश को आजादी दिलाई। दो अक्टूबर के ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में हुआ था। शास्त्री के 'जय जवान जय किसान' के नारे ने राष्ट्र को संकट की घड़ी में स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महात्मा गांधी के सत्याग्रह, ग्राम स्वराज, छुआछूत को समाप्त करने, नशा मुक्ति व महिला सशक्तिकरण से संबंधित विचारों को धरातल पर उतार रही है।इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित एवं हरीश दावे ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबू लाल सगरवंशी,नगर अध्यक्ष चिराग रावल, महामंत्री कैलाश मेघवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान,गोविंद सैनी,पूजा भायल,ललित प्रजापत, इंदर सिंह मकवाना,शिवलाल जीनगर,गीता पुरोहित, मणि देवी,अशोक कंसारा,गोविंद प्रजापत,रामलाल मेघवाल, भभूत मल प्रजापत,रमजान खान,भारत माली,जीतू खत्री,रणछोड़ प्रजापत, विकास रावल,गोविंद सिंह बारड़,चुनीलाल पटेल,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!