Dark Mode
सिरोंज की छात्रा ने राष्ट्रीय तीरन्दाजी में जीता रजत

सिरोंज की छात्रा ने राष्ट्रीय तीरन्दाजी में जीता रजत

अरांई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोंज की छात्रा कुमकुम जांगिड पुत्री दशरथ जांगिड ने राष्ट्रीय तीरन्दाजी प्रतियोगिता नाडियाड गुजरात में हिस्सा लिया जिसमें छात्रा को रजत पद प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सत्यनारायण यादव ने बताया कि राष्ट्रीय तीरन्दाजी प्रतियोगिता में छात्रा 14 वर्ष आयु वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधतव करते हुए रजत पद प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढाया। इसी प्रकार 19 वर्ष आयु वर्ग मे छात्रा सृष्टि पारीक पुत्री रामकिशोर पारीक ने राजस्थान का प्रतिनिधतव किया। दोनो छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर सिरोंज में इनका जोरदार स्वागत किया गया। इनके साथ गये शारीरिक शिक्षक गिरीराज खटीक एवं छात्राओं को माला पहना कर अभिनन्दन किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच रामलाल मीणा, भामाषाह डा. अमर चन्द पाण्डे, उपप्रधानाचार्य रामावतार राव, जानकी लाल पारीक, रामधन जाट, हरिनारायण गुर्जर, रामकिशोर पुरोहित, दशरथ जांगिड, कैलाश मेघवंशी, रमेश बैरवा, आरती प्रजापत, सीनियर खिलाडी सहित ग्रामीणों ने विजेता छात्राओं को शानदार जुलुश निकाला।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!