सिसोदिया को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया
फलोदी . फाउंडेशन ट्रस्ट एवं कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी बीकानेर द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में फलोदी क्षेत्र के युवा छात्र नेता खिंवसिंह सिसोदिया को अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल ह्ममेनिटी चेंज मेकर अवार्ड-2023 से सम्मानित किया ।
सिसोदिया को रक्तदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा अनेकों बेहतर सामाजिक कार्यों के लिये अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल ह्ममेनिटी चेंज मेकर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवार्ड सेरेमनी में कारगिल युद्ध के हीरो लांस नायक दीपचंद ने सिसोदिया को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त बीकानेर नीरज के. पवन, दीपचंद, कर्नल हेमसिंह शेखावत, जेएनवीयू जोधपुर के पूर्व कुलपति डॉ. लोकेशसिंह शेखावत, मेवासिंह, ट्रस्ट संरक्षक एवं समाज सेवी विनोद राठौड़, डॉ. एसएल गोदारा प्रोफेसर कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर आदि उपस्थित रहे।