खेलो इंडिया खेलो यूनिवर्सिटी गेम्स् में सिसोदिया का हुआ चयन
डग,झालावाड. डग पंचायत समिति की हरनावदा ग्राम पंचायत के ग्राम पाडला से निकली प्रतिभा आज राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी (जजिंग) करने के बाद पाडला ग्राम के गोपाल मेहर सिसोदिया का खेलो इंडिया खेलों यूनिवर्सिटी गेम्स लखनऊ में 24 से 27 मई को आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में रेफरी हेतु चयन हुआ जिससे क्षेत्र का नाम ऊंचा हुआ ।
गोपाल मेहर सिसोदिया ने बताया कि में जब 5 वर्ष का था तब पिताजी का आकस्मिक निधन हो गया,पूरा परिवार बिखर गया घर मे खाने के भी लाले पड़े मगर हिम्मत नही हारी ।
ज्ञात हो की छोटी सी उम्र में राष्ट्रीय स्तर तक जाना भाग्य के साथ कड़ी मेहनत का प्रतिफल ही है जो ग्रामीण क्षेत्र से सिसोदिया जैसी प्रतिभा छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची है।