
करंट की चपेट में आने से देवरानी-जेठानी घायल
धौलपुर। बुधवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के ओदी गांव में 2 महिला करंट की चपेट में आने से अचेत हो गई। जिन्हें परिजनों की मदद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें फीमेल मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
करंट की चपेट में आने से अचेत हुई महिलाओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुबह के पर प्रियंका पत्नी राजेश घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान महिला प्रियंका करंट की चपेट में आ गई। महिला की करंट की चपेट में आते ही मौके पर मौजूद उसकी जेठानी जयश्री पत्नी हाकिम जाटव अपनी देवरानी को बचाने के लिए पहुंची। जहां दौरानी को बचाने के चक्कर में जेठानी भी करंट की चपेट में आ गई।
घर में मौजूद दोनों महिलाओं के करंट की चपेट में आने के बाद परिजनों ने मेन लाइट बंद कर उन्हें कूलर से दूर किया। दोनों महिलाओं के अचेत हो जाने के बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। घटना के बाद दोनों महिलाओं का डॉक्टर की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।