सीताराम जी ने रथ में विराजमान होकर किया कस्बे का भ्रमण
वैर . सीताराम जी मंदिर से रथ में विराजमान होकर भगवान ने कस्बे का भ्रमण किया, रथयात्रा सुवह 10:00 बैंड बाजों के साथ शुरू होकर शाम 4:30 बजे वापस मंदिर पहुंची, सीताराम जी महाराज की जय के साथ शुरू हुई रथयात्रा गोपाल जी के मंदिर, छोटा बाजार, अग्रसेन चौक ,लाल चौक, चांदनी चौक, मुख्य बाजार ,पुरानी अनाज मंडी,कोली पाड़ा, बिचपुरी पट्टी, नया बस स्टैंड, भुसावर गेट, होकर मंदिर पहुंची , रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान का भोग लगाकर आरती उतारी एवं पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, यह ऐतिहासिक रथ यात्रा प्राचीन काल से ही निकाली जाती रही है, राजा प्रताप सिंह के समय इसकी भव्यता अलौकिक हुआ करती थी जिसके दर्शनों के लिए दूरदराज से भारी संख्या में श्रद्धालु आते थे परंतु अब समय के साथ यह रथयात्रा मात्र औपचारिक बनकर रह गई, श्रद्धालुओं का कहना है कि कुछ भी हो भगवान सीताराम जी हमारी खैर खबर लेने कस्बे में होकर भ्रमण करते हैं यही हमारे लिए परम आनंद के क्षण होते हैं,