Dark Mode
धरने पर बैठे कपिल जांगिड़ की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में कराया भर्ती

धरने पर बैठे कपिल जांगिड़ की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में कराया भर्ती

 
 
खेतड़ी/लोकमत।खेतड़ी से नीमकाथाना रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर मंगलवार 14 फरवरी  से धरने पर बैठे कपिल जांगिड़ की तबियत बिगड़ने पर  प्रशासन ने राजकीय अजीत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।कपिल जांगिड़ सोमवार से अनशन पर बैठा था। दोपहर को अचानक  तबियत खराब हो गई तो प्रशासन ने जांगिड़ को राजकीय अजित अस्पताल में भर्ती करवाया।कपिल जांगिड़ ने बताया कि मैंने आईटीआई के तहत जानकारी ली थी की  खेतड़ी से नीम का थाना रोड का टेंडर 2022 में ही हो गया था लेकिन अभी तक रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। जिसको लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने 7 रोज से में धरने पर बैठा था। शनिवार को आमरण अनशन किया था लेकिन थानाधिकारी ने शाम को उपखंड अधिकारी से बात कर मेरा अनशन तूड़वाया। लेकिन सोमवार को भी उपखंड अधिकारी से बात नहीं हो पाने से मैंने दोबारा अनशन प्रारंभ किया। जब तक रोड का कार्य प्रारंभ नहीं होता वह प्रशासन मुझे अवगत नहीं कराता कि कब तक रोड का कार्य प्रारंभ होगा तब तक मैं धरने पर बैठा रहूंगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!