Dark Mode
विदेशी नागरिकों से ओटीटी प्लेटफॉर्म के नाम पर ठगी करने वाले 6 लाेग गिरफ्तार, चला रहे थे काॅल सेंटर

विदेशी नागरिकों से ओटीटी प्लेटफॉर्म के नाम पर ठगी करने वाले 6 लाेग गिरफ्तार, चला रहे थे काॅल सेंटर

नोएडा। नोएडा पुलिस ने अमेरिका सहित कई देशाें के नागरिकों से विभिन्न टीवी चैनलों के ओटीटी प्लेटफॉर्म बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस ठगी में कंपनी के मालिक सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप आदि बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि निरीक्षक हरवीर सिंह और उनकी पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को सेक्टर -2 में छापेमारी की है। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने मोहसिन खान, नौशाद, सुनील, मोहम्मद शमी, सेफ राजा और इरफान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग सी-66 सेक्टर -2 में एक अवैध रूप से कॉल सेंटर चला रहे थे। कॉल सेंटर के माध्यम से ये लोग अमेरिका व अन्य विदेशी नागरिकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म बेचते थे, जिसमें प्रमुख रूप से अमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स आदि कंपनियों की लाइव स्ट्रीमिंग सेवा चैनल बिक्री करने के नाम पर ये लोग अमेरिका और अन्य देश के लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर लेते थे। उन्होंने बताया कि इस गैंग का सरगना मोहसिन खान है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 5 सीपीयू, एक लैपटॉप आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास डीओटी, ट्राई या किसी रेगुलेटरी अथॉरिटी का कोई लाइसेंस नहीं है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!