Dark Mode
दौसा विधानसभा क्षेत्र में छ और नए उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत,

दौसा विधानसभा क्षेत्र में छ और नए उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत,

ग्रामीणों ने कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा का किया आभार व्यक्त,

दौसा . दौसा विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का स्थानीय स्तर पर विस्तार हो इसके लिए कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा की अभिषंशा पर राज्य सरकार द्वारा छ और नये उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हूए, मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना ने बताया कि ग्राम पंचायत भांकरी में प्रेमपुरा, काबलेश्वर पंचायतमें पीलवा ,चावंडेड़ा पंचायत में सीतापुरा, जौपाड़ा पंचायत में पाडली व पालावास , खैरवाल पंचायत में बरखेड़ा गांव में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे, इन नवीन स्वास्थ्य केंद्रों के खोले जाने से स्थानीय स्तर पर लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मुहैया होगी। साथ ही उन्हें दूरस्थ शहर में नहीं जाना होगा, उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने पर दौसा प्रधान प्रहलाद मीणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज निमाली, कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम भांडारेज रमेश प्रेमपुरा, जितेंद्र नरवरिया दिनेश मांगा भाटा सहित ग्रामीणों व कांग्रेसजनों ने कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!