आदर्श विद्या मंदिर केलखेडी़ में कौशलात्मक शिक्षण प्रारंभ
छीपाबड़ौद- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर केलखेडी़ छीपाबडौद के प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कक्षा 6 से कौशलात्मक शिक्षण दिया जायेगा, इसी की तैयारी में विद्यालय द्वारा इलेक्ट्रीशियन, बागवानी, जैविक खेती, मेहन्दी, रंगोली, ब्यूटीपार्लर, संगीत आदि का प्रशिक्षण विद्यालय द्वारा दिया जायेगा, इसकी क्रियान्विती हेतु दक्ष प्रशिक्षक आदित्य सन्त इलेक्ट्रीशियन इन्जीनियर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सन्त ने अपने प्रशिक्षण में छात्र- छात्राओं को बताया कि सटीकता और दक्षता के साथ किसी कार्य को निष्पादित करने की क्षमता का विकास होता है । कौशल ज्ञान अभ्यास और अनुभव के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन का कार्य सहज व सरल हो जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रत्येक विद्यार्थी को सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं प्रत्येक को अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को विकसित करने का हुनर उपलब्ध करायेगी जिससे सभी को आगे बढने का मौका मिलेगा ।