Dark Mode
सरसों खरीद केंद्र पर धरना लगाकर की नारेबाजी

सरसों खरीद केंद्र पर धरना लगाकर की नारेबाजी

सूरतगढ़. सरसों खरीद में आ रही परेशानियों को लेकर किसानों नहीं धानमंडी के सरसों खरीद केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन कर धरना लगाया गया। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से किसानों की खरीद सरकार द्वारा की जा रही है यह खरीद 30 जून तक होगी परंतु खरीद की गति धीमी होने के कारण जितने किसानों के टोकन कटे हैं उनकी भी सरसों समय पर नहीं तुल पाएगी। खरीद की सुस्त चाल बारदाने के कारण ही हो रही है बारदाने की कमी मुख्य समस्या है जिसको लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने क्रय विक्रय सहकारी समिति प्रबंधक अखिलेश जोशी को खरी-खरी सुनाई किसानों का कहना है कि अधिकारियों के ढुलमुल रवैया के कारण सरसों की खरीद सुचारू रूप से नहीं हो रही है वही बारदाना भी एक बड़ी समस्या बना हुआ है जिसके कारण किसानों की सरसों खरीद बाधित हो रही है किसान खासे परेशान हैं।
 
पूर्व विधायक अशोक नागपाल के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने सरसों खरीद केंद्र पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया धरना लगाकर क्रय विक्रय सहकारी समिति के महाप्रबंधक अखिलेश जोशी का घेराव कर खरीद सुचारू करने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा ने कहां की बारदाने की कमी के कारण किसानों की सरसों खरीद में परेशानी हो रही है किसान नरेंद्र घिंटाला ने बताया कि सरसों खरीद में सबसे बड़ी समस्या बारदाने की है जिसको लेकर किसानों की सरसों की समय पर खरीद नहीं हो रही है और फसल के भुगतान में भी देरी हो रही है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है।
 
 जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा धरने की सूचना पाकर कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सुरेंद्र खोत मौके पर पहुंचे किसानों से समझा इसकी परंतु किसानों ने आश्वासन की बजाए बारदाना मंगाने की बात कही। महाप्रबंधक अखिलेश जोशी ने बारदाने की समस्या को लेकर लगाए गए धरने की जानकारी उच्च अधिकारियों के दी। जिस पर हनुमानगढ़ से बारदाने के कुछ बंडल हनुमानगढ़ से सूरतगढ़ भिजवाए गए।परंतु किसान थोडे बारदाने को लेकर फिर बिफर गए। आक्रोशित किसान कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय पहुंच गए। मंडी सचिव सुरेंद्र खोत के कार्यालय में पहुंचकर उनके साथ वार्ता की मंडी सचिव ने उन्हें सरसों खरीद में आ रही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। वार्ता के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया इस मौके पर किसान नेता अमित कड़वासरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा, मनोज सोमानी, विनोद घिंटाला, अमरपुरा से नेतराम कुलड़िया, रामप्रताप कुलड़िया, रामकुमार महला, मोहन सिंह, घड़सीराम, धनाराम, लेबर यूनियन अध्यक्ष गोपी राम दगल, अमित कल्याणा, मनोज जांगू सहित अनेकों किसान मौजूद रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!