Dark Mode
चेटीचंड महोत्सव पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीतों की प्रस्तुति दी

चेटीचंड महोत्सव पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीतों की प्रस्तुति दी

नसीराबाद. पूज्य सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष में चल रहे कार्यक्रमों के तहत रविवार की रात स्थानीय झूलेलाल मंदिर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। पूज्य सिंधी समाज के मुखी महेश बाबानी ने बताया कि श्रीमती चारु बाबानी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में समाज के नन्हे - मुन्ने बच्चो ने विभिन्न गीतों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे समाज के बच्चो ने विभिन्न रूप धर के बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूज्य बेहराना साहिब मंडली द्वारा मनमोहक सिंधी भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। मंडली में शामिल दिल्ली से आए बाबू भाई द्वारा प्रस्तुत विशेष सिंधी भजन पर उपस्थित श्रोता झूम उठे। सोमवार की रात समाज का समरस भोज आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोप बाबानी, अशोक खैराजानी मोहन अलवानी पार्षद भगवानदास टहलवानी , राजेश लहरवानी ,हरीश कृपलानी , भागचंद राजानी , अंजली तेजवानी , निशा खेराजनी सहित समाज के लोग मौजूद रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!