कौशल विकास एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का सुचारू आयोजन
बकानी. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बकानी के तत्वधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बकानी में ग्रीष्म कालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का आज स्थानीय विद्यालय कि प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमति मधु शर्मा ने अवलोकन किया । स्थानीय संघ के सचिव व शिविर प्रभारी श्री बद्रीलाल सेन ने बताया कि इसमें बालक/ बालिकाओं को जीवन उपयोगी वार्ताएं,पर्यावरण चेतना, नशा मुक्ति, समाज सेवा आदि विषय की जानकारिया प्रदान की जा रही है । शिविर मास्टर ट्रेनर द्वारा मेहंदी, सिलाई ,पेंटिंग कंप्यूटर कोर्स ,डांस ब्यूटीशियन, स्पोकन इंग्लिश, का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। शिविर में प्रशिक्षण कार्य आदित्य आचार्य,प्रदीप बेहरा ,जगदीश गुप्ता,मनीषा सोनी आदि द्वारा किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के सभी विद्यार्थी बढ चढ कर भाग ले रहे हैं।