पंजाब के तस्कर पिकअप में लाद कर ले जा रहे थे डोडा पोस्त
छत्तगरढ़ पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा
बीकानेर। पिकअप में लाद कर तस्करी के डोडा पोस्त की खेप ले जा रहे रायसिंहनगर के तीन तस्करों को छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी पिकअप से एक क्विंटल आठ किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। जिसकी किमती करीब तीन लाख रूपये आंकी गई है। गुरूवार की देर रात हुई इस कार्यवाही के दौरान सत्तासर रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने पिअकप को रोककर उसकी तलाशी ली तो तिरपाल से ढके डोडा पोस्त के कट्टे बरामद हो गये। पुलिस ने पिकअप में सवार रायसिंहनगर निवासी टेक सिंह पुत्र रेशम सिंह,रमेश पुत्र रामचन्द्र नायक और धनपत पुत्र राजेन्द्र विश्नोई को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस के अनुसार पिकअप में सवार तीनों तस्कर सत्तासर में कच्चे रास्तों से होते हुए आये थे,इसलिये संदेह होने पर पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो तस्करी के डोडा पोस्त की खेप बरामद हो गई। छत्तरगढ़ एसएचओं जयकुमार भादू की अगुवाई में हुई थाना पुलिस की टीम शामिल रही है।