Dark Mode
बीकानेर में छीना-झपट जारी

बीकानेर में छीना-झपट जारी

बीकानेर। बीकानेर शहर में झपट्टा मारने वालों को खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीकानेर में एक दिन ऐसा नहीं जब इस प्रकार की वारदात न हुई हो। रविवार की रात को सदर पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन चौराहे पर बाइक पर सवार होकर आए झपट्टा मार एक जने का मोबाइल छीनकर फरार हो गए।


पीडि़त संजय दहिया है जो कि पुरानी गिन्नाणी में किराए के मकान में रह रहा है। संजय दहिया ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है कि वह रविवार की रात को तकरीबन साढ़े आठ बजे के करीब मोबाइल पर बात करते हुए बेलासर हाऊस के पास पुलिस लाइन रोड से अपने घर की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो लडक़े उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।


दूसरी ओर बीकानेर के उपनगरीय गंगाशहर थाना इलाके में मजदूरी कर घर जा रहे व्यक्ति का बाइक पर आए दो युवक मोबाइल छीन कर भाग गए। पीडि़त बरसिंहसर हाल पता चौधरी कॉलोनी तेजाजी मंदिर के पास निवासी भागीरथ पुत्र लालुराम जाट ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि गत सात अक्टूबर की शाम को वह मजदूरी करके चौधरी कॉलोनी रोड नंबर पांच से मोबाइल पर बात करता हुए घर जा रहा था, तभी पीछे से एक बाइक आई, जिस पर बाबूलाल नायक व किशनलाल सवार थे। आरोपी झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!