Dark Mode
उदयरामसर दादाबाड़ी में स्नात्र पूजा आज

उदयरामसर दादाबाड़ी में स्नात्र पूजा आज

बीकानेर। चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में रविवार को उदयरामसर दादाबाड़ी में जैन श्वेताम्बर खरतपरमागच्छ संघ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बच्चों व उनके अभिभावकों की ओर से सुबह आठ बजे स्नात्र पूजा की जाएगी।
चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि ज्ञान वाटिका की प्रभारी सुनीता नाहटा, रविवारीय जिनालय पूजा के समन्वयक पवन बोथरा व ज्ञानजी सेठिया के नेतृत्व में की जाएगी। श्रावक-श्राविकाओं व बच्चों के लिए रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे के पास से रविवार को सुबह आठ बजे वाहन व्यवस्था की गई है।
पूजा व प्रसाद
महावीर क्लब की ओर से रविवार को सुबह ग्यारह बजे उदयरामसर की दादाबाडी़ में परमात्मा, दादा गुरुदेव की पूजा एवं प्रसाद का आयोजन रखा गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!